एक वाक्य में उत्तर लिखिए: 1.
अब्दुल कलामजी का जन्म कहाँ हुआ? उत्तर:अब्दुल कलामजी का जन्म मद्रास राज्य के
रामेश्वरम् कस्बे में हुआ। 2.
अब्दुल कलामजी बचपन में किस घर में रहते थे? उत्तर: अब्दुल कलामजी बचपन में अपने पुश्तैनी घर में
रहते थे। 3.
अब्दुल कलामजी के बचपन में दुर्लभ वस्तु क्या थी? उत्तर: अब्दुल कलामजी के बचपन में पुस्तकें दुर्लभ
वस्तु थी। 4.
जैनुलाबदीन ने कौनसा काम शुरु किया? उत्तर: जैनुलाबदीन ने लकडी की नौकाएँ बनाने का काम
शुरु किया। 5.
अब्दुल कलामजी के चचेरे भाई कौन थे? उत्तर: अब्दुल कलामजी के चचेरे भाई शमसुद्दीन थे। |
दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए: 1. अब्दुल कलाम का बचपन बहुत ही निश्चिंतता
और सादगी में बीतने के कारण लिखिए। अब्दुल कलाम जी के बचपन के बारे में आप क्या जानते हैं ? उत्तर: अब्दुल कलाम के घर आडंबर के लिए कोई स्थान नहीं था। अनावश्यक या
ऐशो आराम वाली चीजों से वे दूर रहते थे। घर में आवश्यक चीजें समुचित मात्रा में
सुलभता से उपलब्ध थी। 2. आशियम्माजी अब्दुल कलाम को खाने में
क्या क्या देती थी? उत्तर: आशियम्माजी अब्दुल कलाम को खाने में चावल एवं स्वादिष्ट सांबार
देतीं । साथ में घर का बना अचार और नारियल की ताजी चटनी भी देती थी। 3. जैनुलाबदीन नमाज के बारे में क्या कहते
थे? उत्तर: एक बार अब्दुल कलाम नें अपने पिताजी जैनुलाबदीन से नमाज की
प्रासंगिकता के बारे में पूछा। तब उन्होंने कहा कि जब तुम नमाज़ पड़ते हो तो तुम
अपने शरीर से इतर ब्रह्मांड का एक हिस्सा बन जाते हो; जिसमें दौलत, आयु, जाति या धर्म-पंथ का कोई भेदभाव नहीं रहता। 4.जैनुलाबदीन ने कौनसा काम शुरु किया? उत्तर: जैनुलाबदीन ने लकड़ी की नौकाएँ बनाने का काम शुरू किया। एक
स्थानीय ठेकेदार के साथ समुद्र तट के पास वे नौकाएँ बनाने लगे। ये नौकाएँ
तीर्थयात्रियों को रामेश्वरम् से धनुषकोडी तक लाने-ले जाने के काम आती थीं। |
चार या पाँच वाक्यों में उत्तर लिखिए: 1. शमसुद्दीन अखबारों के वितरण का कार्य
कैसे करते थे? उत्तर: शमसुद्दीन रामेश्वरम् में अखबारों के एकमात्र वितरक थे। अखबार रामेश्वरम् स्टेशन पर सुबह की ट्रेन से पहुँचते थे। इस अखबार एजेंसी को अकेले शमसुद्दीन ही चलाते थे। रामेश्वरम् में अखबारों की जुमला एक हजार प्रतियाँ बिकती थी। ------------------------------- 1. कलाम जी को जलालुद्दीन ने नई दुनिया का बोध कैसे कराया ? APRIL-2019 ü जलालुद्दीन हमेशा कलाम को शिक्षित लोगों के बारे में बताते थे। ü वे वैज्ञानि खोजों, समकालिन साहित्य, चिकित्सा विज्ञान की उपलब्दियों के बारे में बताते थे। ü ज्ञान संबंध इन जानकारियों से कलाम को सीमित दायरे से बाहर निकाल कर नई दुनिया का बोध कराया। 2. जलालुद्दीन, कलाम को किन-किन विषय के बारे में बताते थे ? Sept-2020 ü जलालुद्दीन हमेशा कलाम को शिक्षित लोगों के बारे में बताते थे। ü वे वैज्ञानि खोजों, समकालिन साहित्य, चिकित्सा विज्ञान की उपलब्दियों के बारे में बताते थे । |
Comments
Post a Comment