पाठ 15 कर्नाटक संपदा

 

एक वाक्य  मे उत्तर लिखिए  :

1.   पच्चीमी  घाट किसे कहते हैं ?

उत्तर :- कर्नाटक के दक्षिण से उत्तर तक फैली पर्वतमालाओं को पच्चीमी घाट कहते हैं ।

2.   कर्नाटक में कौन-कौन से जलप्रपात हैं ?

उत्तर :- कर्नाटक में जोग, अब्बी, गोकाक, शिवनसमुद्र आदि जलप्रपात हैं ।

3.   श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर मूर्ति  की ऊँचाई कितनी है ?

उत्तर :- श्रवणबेलगोल की गोमटेश्वर मूर्ति की ऊँचाई 57 फुट है ।

4.   किस नगर को सिलिकॉन सिटी कहा है ?

उत्तर :- बेंगलूरु नगर को सिलिकॉन सिटी कहा जाता है ।

5.   भद्रावती के दो प्रमुख कारखानों के नाम लिखिए ?

उत्तर :-  भद्रावती मे कागज, लोहे और इस्पात के बड़े कारखाने है ।

6.   सेंट फिलोमीना चर्च किस नगर मे है ?

उत्तर :- सेंट फिलोमीना चर्च मैसूर  नगर मे है ।

7.   विजयपुर नगर का प्रमुख आकर्षक स्थान कौन – सा है ?

उत्तर :- विजयपुर नगर का प्रमुख आकर्षक स्थान गोलगुंबज है।

8.   अरबी समुद्र कर्नाटक की किस दिशा मे है?

उत्तर :- अरबी समुद्र कर्नाटक की पश्चिमी दिशा मे है।

9.   कर्नाटक की दक्षिण में कौन-सी पर्वमालाएँ शोभायमान है?

10.      उत्तर :- कर्नाटक की दक्षिण में नीलगिरी  पर्वमालाएँ शोभायमान है?


दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए : 

1.कर्नाटक की प्रमुख नदियाँ और जलप्रपात कौन-कौन-से हैं ?
उत्तर :- कर्नाटक की प्रमुख नदियाँ है- कावेरी, कृष्णा, तुंगभद्रा आदि । कर्नाटक के प्रमुख जलप्रपात है- जोग, अब्बी, गोकाक, शिवनसमुद्र आदि ।

2. कर्नाटक के किन साहित्यकारों को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है ? June 2016
उत्तर :- कर्नाटक के निम्न साहित्यकरों को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त है- कुवेंपु, द.रा. बेंद्रे, शिवराम कारंत, मास्ति वेंकटेश अय्यंगार, वि.कृ.गोकाक, यू.आर.अनंतमूर्ति, गिरिश कार्नाड तथा चंद्रशेखर कंबार ।

3.बाँध और जलाशयों के क्या उपयोग है ?

नदियों पर बने जलाशयों के लाभ हैं ? April 2017 June 2017
उत्तर :- नदियों पर बाँध बनाये जाने से हजारों एकड़ की जमीन को सींचा जा सकता है । जलाशयों से ऊर्जा(बिजली)- उत्पादन किया जा सकता है ।

4.कर्नाटक के प्रमुख राजवंशों के नाम लिखिए ।
उत्तर :- कर्नाटक के प्रमुख राजवंशों के नाम है- गंग, कदंब, राष्ट्रकूट, चालुक्य, हो॓यसल, ओडेयर आदि ।

5.   बेंगलुर की प्रसिद्ध बृहत संस्थाएँ कौन-कौन सी हैं? June 2015

OR बेंगलुर विश्वभर में क्यों प्रसिद्ध है ? वर्णन कीजिए। Sept-2020

उत्तर :- बेंगलूरु में भारतीय विज्ञान संस्थान, एच.ए.एल., एच.एम.टी., आई.टी.आई., बी.एच.ई.एल., बी.ई.एल., जैसी बृहत संस्थाएँ हैं ।   

बेंगलुर शिक्षा और बड़े-बड़े उद्योग-धंधों का केंद्र है।  यहाँ देश-विदेश के लोग आकर बस गये हैं।

चार-पाँच वाक्यों में उत्तर लिखिए :
1.
कर्नाटक के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए। April 2015

       OR कर्नाटक के प्राकृतिक सुषमा का वर्णन कीजिए। April 2019 June-2019

  उत्तर :- कर्नाटक की प्राकृतिक सौंदर्य नयन मनोहर है । पश्चिम में विशाल अरब्बी     समुद्र लहराता है । इसी प्रांत में दक्षिण से उत्तर के छोर तक फैली लंबी पर्वतमालाओँ      को पश्चिमी घाट कहते हैं । इन्हीं घाटों का कुछ भाग सहयाद्रि कहलाता है । दक्षिण में       नीलगिरी की पर्वतावलियाँ शोभायमान हैं ।
2. 
कर्नाटक की शिल्पकला और वास्तुकला का वर्णन कीजिए। Apri 2017 June-2018

OR कर्नाटक की शिल्पकला और वास्तुकला अनोखी है। स्पष्ट कीजिए। June-2019

  उत्तर :- कर्नाटक की शिल्पकला अनोखी है । बादामी, ऐहोले, पट्टदकल्लु में जो मंदिर हैं,      उनकी शिल्पकला और वास्तुकला अदभूत हैं । बेलूर, हलेबीडु तथा सोमनाथपुर के मंदिरों की मूर्तियाँ सजीव लगती है । ये मूर्तियाँ हमें रामायण, महाभारत तथा पुराणों      की कहानियाँ सुनाती है । श्रवणबेलगोल की 57 फुट ऊँची गोमटेश्वर की प्रतिमा दुनिया   को त्याग और शांति का संदेश दे रही है । विजयपुर का गोलगुंबज, मैसूर का राजमहल,   प्रचिन सेंट फिलोमिना चर्च आदि स्थान अत्यंत आकर्षणीय है ।
3. 
कन्नड भाषा और संस्कृति को कर्नाटक के साहित्यकारों की देन के बारे में लिखिए।  Ap-18

OR कन्नड भाषा और संस्कृति को कर्नाटक के साहित्यकारों की देन क्या है ? Apr-18,20

  उत्तर :- कर्नाटक के अनेक सहित्यकारों ने सारे संसार में कर्नाटक की कीर्ति फैलायी है ।        बसवण्णा समाज सुधारक थे । अक्कमहादेवी, अल्लमप्रभु, सर्वज्ञ जैसे संतों ने प्रेम, दया       और धर्म की सीख दी है । पुरंदरदास, कनकदास आदि कवियों ने भक्ति, नीति, सदाचार          के गीत गाये हैं । पंप, रन्न, पोन्न, कुमारव्यास, हरिहर, राघवांक आदि कवियों ने महान    काव्य की रचना की । अब तक कर्नाटक के आठ साहित्यकारों को ज्ञानपीठ पुरस्कार      मिल चुका है । इस प्रकार उपरयुक्त सभी साहित्यकारों ने कन्नड भाषा तथा संस्कृति को समृध्द बनाया है ।

===========

7. ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में कर्नाटक की प्रगति का वर्णन कीजिए ।

ü  कर्नाटक में देश-विदेश के लोग आकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

ü  सर. सी. वी. रामन, सर.एम. विश्वेश्वरय्या, सी. एन. आर. राव, डा. शकुंतला देवी, नारायण मूर्ति जैसे दिग्गजों ने वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी महत्तर उपलब्दियों से कर्नाटक को विश्व पटल पर अंकित किया है।

8. कर्नाटक राज्य की श्रीवृद्धि में किस शासकों ने योगदान दिया है ?

ü  कृष्णदेवराय, मदकरिनायक, रानी अब्बक्का देवी, कित्तुरु चेन्नम्मा, टीपू सुल्तान, आदिलशाह जैसे शासकों ने कर्नाटक राज्य की श्रीवृद्धि में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।


Comments

Popular posts from this blog

ಸರ್ವರಿಗೂ ಎಳ್ಳು ಅಮಾವಾಸ್ಯೆಯ ಹಾರ್ದಿಕ ಶುಭಾಶಯಗಳು.

ವಾರ್ಷಿಕ ಸ್ನೇಹ ಸಮ್ಮೇಳನ ಹಾಗೂ ಎಸ್.ಎಸ್.ಎಲ್.ಸಿ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿನಿಯರ ಬೀಳ್ಕೊಡುಗೆ ಸಮಾರಂಭ ವೈಭವವಾಗಿ ನೆರವೇರಿತು.

ನಿಮ್ಮ ನಿವೃತ್ತಿ ಜೀವನ ಶುಭಕರವಾಗಲಿ ಮೇಡಂ